Uncategorized

कुशीनगर: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षादीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

पडरौना। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में यूपी बोर्ड की तरफ से एक से नौ फरवरी तक होने वाली इंटर की प्रयोगात्मक सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। इसके लिए मंगलवार को एडीएम ने सभी तहसील स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

ये अपने तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित प्रायोगिक परीक्षा की निगरानी करेंगे।

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एडीएम वैभव मिश्र ने एक फरवरी से माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। उसमें बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या को पडरौना, वित्त एवं लेखाधिकारी त्रिभुवन लाल को कसया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदेवा के प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह को हाटा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगली पट्टी के प्रधानाध्यापक विजय शंकर शुक्ल को तमकुहीराज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसहवा हाटा के प्रधानाध्यापक दीप शिखा को कप्तानगंज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसडीला पांडेय के प्रधानाध्यापक गिरधर मौर्या को खड्डा तहसील का सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर तैनात ये सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान संबंधित विद्यालयों पर आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button