Uncategorized

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के खभराबार, कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पार्किंग व्यवस्था

पार्किंग 1- कार्यक्रम में आने वाले वी0आई0पी0/जनप्रतिनिधियों के वाहनों की पार्किंग पोखरे के पास की जायेगी।
पार्किंग 2- कार्यक्रम में आमंत्रित आगन्तुकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के चारपहिया वाहनों की पार्किंग श्रीरामजानकी मन्दिर के सामने स्थित खेत में की जायेगी।
पार्किंग 3- ड्यूटी में आने वाले पुलिस कर्मियों एवं प्रेस मीडिया कर्मियों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग श्रीरामजानकी मन्दिर के उत्तर दिशा में स्थित बगीचे में की जायेगी।
पार्किंग 4- पी0ए0सी0 बसों एवं अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग नवजीवन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में की जायेगी।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button