कसया: सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम
कसया G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
।सपहा के निकट नौका टोला के सामने शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को सीएचसी कसया भेजवाया जहां डॉक्टरों ने स्थित गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नम्बर 15 वीर सावरकर नगर (सबया) निवासी असगर अंसारी के 3 पुत्रों में माझील लड़के मेहताब आलम अपनी बाइक से किसी काम से ठाड़ीभार गए थे वहां से देर शाम को लौटते समय कसया सपहा मार्ग पर नौका टोला के सामने ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी कसया भेजवाया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई।