दूहा-बिहरा के छठवीं क्लास के बच्चे ने बना डाला,देसी जुगाड़ से JCB मशीन।
खेजुरी,बलिया।
बलिया जिले में अभी भी होनहार बच्चों की कमी नही है बस जरूरत है तो उनकी
हुनर को मंच पर प्रोत्साहन देने की।इसका सटीक कारनामा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूहा-बिहरा गांव के रहने वाले घूरा शर्मा के १२ वर्षीय पुत्र नारायण शर्मा की कलाओं से देखा जा सकता है।जो हर समय अपना दिमाग कलाओं में ही लगाता रहता है।इस नटखट बालक को क्षेत्र में हर कोई गुणगान कर रहा है।उसके द्वारा लकड़ी और मेडिसिन वाले सीरिंज की मदद से JCB मशीन हुब व हुब बना डाला।कहा जाता है अगर बच्चे के अंदर किसी भी प्रकार भी लगन हो तो बड़े से बड़े काम को कर सकता है।इस संबंध में जब उनके पिता घूरा शर्मा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि आज के परिवेश में अधिकतर बच्चे मोबाईल में कॉमेडी,गेम इत्यादि चलाने में ही चिपके रहते है।लेकिन ये नारायण ने हर रोज कुछ अलग अलग ही करमात करता रहता है। जिसे देख कर विद्यालय परिवार से लेकर गाव के लोगों के तरफ से काफी उत्साह मिलता है सबसे खास बात यह है कि इसमें लगे सीरिंज के द्वारा ही बनाए गए इस JCB मशीन कंट्रोल किया जा रहा है। इस बच्चे के पिता लकड़ी का इधर-उधर घूम कर काम करते है और माता गृहणी हैं.

