चार जून शहर में नही घुस पाएंगे बड़े वाहन
जौनपुर। चार जून को मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई हैं।
१-प्रसाद तिराहा से पचहटिया की ओर आने वाले समस्त बड़े वाहन ट्रक इत्यादि को रोका जाएगा व केराकत की ओर डायवर्जेंट किया जाएगा ।
२- अलीगंज मोड़ से समस्त बड़े वाहन ट्रक इत्यादि को शहर की ओर आने से रोका जाएगा ।
३- हौज खास तिराहा से समस्त बड़े वाहनों को (ट्रक इत्यादि) मातापुर अथवा शहर की ओर आने वालो को हौज में ही रोका जाएगा ।
४-भाजपा कार्यालय अंडरपास से मछली शहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को हाईवे से डाइवर्ट किया जाएगा ।
५- मडियाहू रोड से आने वाले बड़े वाहनों को चांदपुर अंडरपास से हाईवे पर डाइवर्ट किया जाएगा ।
६- शाहगंज की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को कोईरीडीहा तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा