Uncategorized

गोमती नदी का अस्तित्व खतरें, बूंद बूंद पानी को खुद तरस रही है आदि गंगा

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर। जीवन दायिनी आदि गंगा गोमती का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भीषण गर्मी के चलते मां गोमती की कोख इस तरह सूनी हो गयी है खुद बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। नदी का यह भयावह दृश्य देखकर हर कोई हैरान परेशान है। लोगो का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नही हुई तो दरिया में रेत उड़ती नजर आयेगी।
जौनपुर शहर के बीच से बहने वाली गोमती नदी शहर वासियों समेत इसके तटीय इलाके में बसने वालों लोगों की लाइफ लाइन है। लेकिन भीषण गर्मी के चलते यह नदी सूख गयी है। हालात काफी नाजुक दिख रहा है। नदी का 90 फीसदी क्षेत्र बेपानी हो गया है। कही कही पानी दिखाई पड़ रहा है। बड़े बुजुर्ग बताते है आज तक हमने नदी का इतनी खराब हालत कभी नही देखा है। पानी न होने के कारण स्नान ध्यान, पूजा पाठ व कर्मकाण्ड करने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button