Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती

मुंडेरवा नगर पंचायत के जगदीशपुर गोदमवा कॉर्नर की जमीन को दबंगो ने कर लिया जमीन पर अवैध कब्जा,पिड़ितों ने लगाया न्याय की गुहार ।

जगदीशपुर निवासी बृजलाल पुत्र मुनिवन्त ने जिलाधिकारी समेत अनेक सम्बंधित अधिकारियोे को पत्र देकर दबंगोें के चंगुल से अपनी जमीन बचाने का लगाया गुहार ।

पत्र में बृजलाल ने कहा है कि उसके गाटा संख्या 15,16,17 का संक्रमणीय भूमिधर कब्जा है। गाटा संख्या 17 बस्ती – मुण्डेरवा पिच रोड से सटा है।

भू माफियाओं परेशान बृजलाल ने उन्हें रोका तो उक्त लोग गांलिया देते हुये मारने पीटने की धमकी दिया,जान का बताया खतरा ।

घटना की सूचना मुण्डेरवा थाने पर दी गई किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। बृजलाल ने मांग किया है कि अवैध निर्माण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उसकी जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से बचाया जाय।

खाता संख्या 136 गाटा संख्या 17 करोड़ों की जमीन पर माफियाओं की नजर,जिलाधिकारी की निगरानी में अन्य तहसील से पैमाइश करने पर स्थित होगी स्पष्ट ।

गाटा संख्या 17 से गाटा संख्या 19 पश्चिम की दिशा में लंबा नंबर होने से राजस्व टीम की मिली भगत से कॉर्नर से सटे पैमाइश कर जोड़ा माफिया को सुपुर्द कर दिया – आरोप ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button