Uncategorized

ध्रुव कुमार विश्वकर्मा जी न्यूज ब्यूरो चीफ जौनपुर गरज के साथ झमाझम हुई बरसात, गर्मी से कुछ मिली राहत

जौनपुर। बादलों की गरज तड़‌क के साथ मानसून का आगमन हो गया। रविवार की शाम आकाश में घुमड़ते बादलों ने मौसम को सुहाना बना दिया। झमाझम बरसात ने लोगों को प्रचण्ड गर्मी और उमस से राहत दिलायी। वहीं दूसरी ओर बरसात की कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी। शहर की सभी गलियों एवं मोहल्लों में सड़‌कों की खुदाई करके छोड़ दी गयी है लेकिन उनका पुनर्निमाण नहीं किया जा सका। ऐसी स्थिति में जगह—जगह सड़कें कीचड़यक्त हो गयी हैं। जगह-जगह नालियों के जाम होने से सड़कों पर गन्दा पानी एवं कूड़ा-कचरा बहने लगा है। अनेक स्थानों पर जलभराव हो जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button