Uncategorized

बलिया : जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट कॉलेज के कार्य में साजिश,

धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुर में बन रहे स्पोर्ट कॉलेज के कार्य में रुकावट हो गई है जो की क्षेत्र के लिए एक मुख्य उम्मीद था, आज लगभग कई वर्षो से कार्य को मंजूरी और विभागीय प्रक्रियाओं से पूर्ण हैं लेकिन आज तक केवल बाउंड्री वॉल का कार्य ही पूर्ण हुआ है जब की इसके कार्य की मंजूरी हुए कई वर्ष हो चुके हैं बीच – बीच में बलिया के सबंधित अधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में मौके का निरीक्षण लिया गया है लेकिन इसके कार्य को कैसे सफल किया जाए इस पर किसी भी प्रकार का योजना नहीं बनाई गई है क्योंकि ये स्पष्ट दिखता है कि मौजूदा समय में किसी भी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों और बलिया के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार का निरीक्षण या देख – रेख से संबंधित कार्य नहीं किया गया है, स्पोर्ट कॉलेज के मेन गेट पर जानवरों के शरीर से लगी मिट्टी का लेप और गेट के अंदर व बाहर बड़े – बड़े गड्ढे यह स्पष्ट करते हैं की क्षेत्र के लोगों और लगभग जनपद एवं देश के लिए अधिकारी,सम्बन्धित विभाग, और जन प्रतिनिधी कितने विकास के लिए सक्षम है,
यही जानकारी के मुताबिक़ यह बताया गया है कि जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट कॉलेज जबसे बनना शुरू हुआ केवल व केवल बाउंड्री वॉल का कार्य और गेट एवं कुछ पानी के लिए बोरिंग के अलावा कोई भी कार्य नहीं हुआ है, कुछ लोगों द्वारा यह भी बताया गया है कि स्पोर्ट कॉलेज के लिए कई लोगों द्वारा साजिश भी रचना हुआ लेकिन असफल रहे हैं,
क्षेत्र के लोगों का यह कहना है कि जितना जल्द हो सकें स्पोर्ट कॉलेज के कार्य को स्पष्ट करते हुए काम को अग्रसर किया जाए ताकी कॉलेज को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button