Uncategorized

पुलिस—पत्रकारों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, पत्रकार की टीम ने हासिल की जीत

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ)जौनपुर

शाहगंज, जौनपुर। पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री कायम रखने के नाम रहा। दिन भर खबरों और शब्दों से खेलने वाले और‌ कानून का डंडा बजाने वाले हाथों में आज बल्ला और गेंद था। बल्लेबाज रन बरसा रहे थे तो‌ गेंदबाज उन्हें क्लीन बोल्ड करने के लिए बैताब थे।
यह नजारा था शाहगंज एराकियाना स्थित मैदान का जहां गुरुवार की रात 8 बजे पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री रुल आउट पांच पांच ओवरों का क्रिकेट मैच हुआ।
इसके पहले क्रिकेट मैच का शुभारंभ शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने फीता काटकर किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने क्रिकेट के मैदान में उतरे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पत्रकार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए पुलिस प्रशासन की टीम को 5 ओवर में चार विकेट की नुकसान पर 35 रन‌ बनाने दिया। पुलिस प्रशासन की टीम के ओपनिंग करने आये बल्लेबाज महेश और शहदाज ने चौंका के साथ अपने टीम का खाता खोला लेकिन पत्रकारों के टीम के तरफ से गेंदबाजी कर रहे कार्तिक ने सहजाद को 4 रन‌ पर आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वहीं 15 रन बनाते हुए महेश भी आउट हो गये। तीसरे विवेट पर आये जीतेन्द्र पांडेय भी 5 रन बनाकर कीपर के हाथों से स्टंपिंग हो गये।
चौथे स्थान पर आये रवि ने शून्य पर बोल्ड होकर पवेलियन की ओर चलते बने। 5वें स्थान पर शलीम ने 3 रन बनाए और कुन्दन ने दो रन बनाकर अपने टीम को 5 ओवर में 35 रन बनाकर पत्रकार टीम को लक्ष्य दिया। पुलिस प्रशासन की टीम के रनों की लक्ष्य को पूरा करने के लिए पत्रकार टीम के ओपनर बल्लेबाज रंजन सिंह और सहनवाज मैदान में उतरे अपनी टीम के गेंदबाजी कर रहे महेश ने सहनवाज को शून्य पर कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया। तीसरे स्थान पर आये विवेक कुमार ने महेश की गेंद पर शानदार चौंका मारते हुए उनकी लेंथ लाइन ही बिगाड़ दिया। विवेक ने 7 रन‌ बनाकर रन आउट हो गए। रंजन सिंह ने 13 रन‌ बनाकर वह भी रन आउट हो गए। चौथे स्थान पर आये सुशील तिवारी ने शानदार पारी खेलते हुए 14 बनाते हुए कुल चार ओवरों में 36 बनाकर अपने टीम को जीत दिलाई। पुलिस प्रशासन टीम के कोच की भूमिका में प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर रहे। पुलिस टीम के अनुज सिंह, सलीम खान, आशीष राठी, जितेन्द्र पांडेय, ज्ञान प्रकाश, शहजाद मलिक, बृजेश मिश्रा, महेश, कुंदन, पवन, नीरज शर्मा, रवि प्रताप रहे। पत्रकार टीम के खिलाडियों में रंजन सिंह, सहनवाज, विवेक कुमार, सुशील तिवारी, इकरार खान, मिथिलेश नाग, अजय सिंह, सरफराज, रिशू अग्रहरि, नौसाद मंसूरी, कार्तिक आदि ने 3 विकेट के नुकसान पर 4 ओवर में 36 रन बनाकर पुलिस टीम को शिकस्त दी। मीडिया टीम के कोच की भूमिका में एखलाक खान और मैनेजर की भूमिका जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चन्दन जायसवाल, प्रीतम सिंह व प्रदीप वर्मा ने निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ किए गए हर कार्य अच्छा संदेश देते हैं। परिवार हो या समाज सभी जगह एकजुट होकर टीम भावना के साथ काम करने का आनन्द और लाभ मिलता है। कार्यक्रम आयोजक विनायक गुप्ता रहे। कमेंट्री फहीम खान ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह, चंदन जायसवाल, पंकज जयसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, विनोद सिंह, रईस खान, प्रदीप वर्मा, फहद खान, मिन्हाज इराकी, डाॅ. शरफुद्दीन आज़मी, डाॅ. नदीम खान, चन्दन अग्रहरि, अब्दुल कासिम खान, अब्दुल कयूम, शशांक शेखर शिन्हा, दिलीप अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button