Uncategorized
अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनकर फरार
अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के सामने से शुक्रवार की शाम अपाचे सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग गये। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सिंगरामऊ बाजार निवासी पियूष बरनवाल अपनी पत्नी ज्योति को दवा दिलाने बाइक से जौनपुर जा रहा था। कलिंजरा मोड़ पहुंचने के पहले ही अपाचे सवार दो बदमाशों ने गाड़ी रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता सोने की चेन व लाकेट छीनकर भाग निकले पुलिस मामले की छानबीन में जुटी !