Uncategorized

हमले से खफा अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर बदलापुर तहसील से घर लौटते समय दबंगों ने अधिवक्ता पर हमला बोल दिया इससे अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार को बदलापुर तहसील के अंदर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी न होने तक कार्य का किया बहिष्कार आपको बता दें कि बदलापुर तहसील के अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान विनोद कुमार गौतम बुधवार को प्रतिदिन की तरह तहसील से घर जा रहे थे जैसे ही उमरी मोड़ के पास पहुंचे थे चार की संख्या में दबंगों ने उन पर हमला कर दिया दबंग के हमले से अधिवक्ता घायल हो गए पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया बदलापुर तहसील के महामंत्री विष्णु दत्त शुक्ल ने बताया कि क्षेत्राधिकार एवं एसडीम बदलापुर को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्य बहिष्कार कर दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button