ध्रुव कुमार विश्वकर्माजी न्यूज ब्यूरो चीफ जौनपुर
थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा एक तमंचा व कारतुस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चौकिया धाम उ0नि0 निखिलेश कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान नई बस्ती कालोनी विशेषरपुर के पास से आज दिनांक 06.07.2024 को अभियुक्त शनि यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर को एक तमंचा व एक जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 336/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.शनि यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1.एक तमंचा व एक जिन्दा कारतुस 315 बोर ।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 336/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 114/19 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना लाइनबाजार जौनपुर
3.मु0अ0सं0 218/19 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना लाइनबाजार जौनपुर
4.मु0अ0सं0 278/24 धारा 147/149/308/323/504/506 भा0द0वि0 थाना लाइनबाजार जौनपुर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
2.उ0नि0 निखिलेश तिवारी, थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
3.हे0का0 सुजीत सिंह, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.हे0का0 तबरेज खाँ , थाना लाइनबाजार जौनपुर।
5.का0 अमित साहनी , थाना लाइनबाजार जौनपुर।