Uncategorized

बलिया में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत :बाईक ने मारी टक्कर बेटे का कर रहा था इंतजार पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

बलिया के रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहे के समीप शुक्रवार की देर रात्रि बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई| वृद्ध अपने बेटे को लेने के लिए रसड़ा इंतजार कर रहा था तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया | सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | साथ ही आरोपी पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

बता दे कि राहगीर जमालुद्दीन शाह (60) पुत्र मुस्ताक शाह सड़क हादसे में मौत हो गई| बताया जा रहा है कि जमालुद्दीन शाह अपने छोटे पुत्र जो मऊ से किसी प्राइवेट वाहन से रसड़ा आ रहे थे| उसे लेने के लिए भगत सिंह तिराहा पहुंचे | इस दौरान वहा उसके आने का इंतजार कर ही रहे थे, की अनियंत्रित बाइक सवार ने इन्हे पीछे से जोर का टक्कर मार दिया | बेहोसी की हालत में उन्हें रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया | जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया | घटना का सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर कार्यवाही के लिए जेल भेज दिए |

जी न्यूज़ संवादाता
नीतिश यादव की रिपोर्ट
रसड़ा बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button