Uncategorized

रंगदारी वसूलने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ)जौनपुर

जफराबाद।क्षेत्र के हौज तिराहे से रविवार को पुलिस ने एक रंगदारी वसूलने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस में उसके खिलाफ मेरठ के एक युवक ने तहरीर दिया था।
ज्ञात हो मेरठ के कुछ युवक हाइवे पर चलने वाले वाहनों का कुछ सामान तथा लोशन लगाने का काम करते हैं।जिनमे से ठाकुर मयंक सिंह नाम के लड़के को पंकज गिरी पुत्र मनोज गिरी निवासी मेढ़ी टीकापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने मोबाइल पर फोन करके धमकी देते हुए कहा कि हाइवे पर काम करना है तो प्रति दिन का चार सौ रुपये रंगदारी देना होगा।ठाकुर मयंक सिंह ने एक बार पंकज को दो हजार रुपये दे भी चुका था।उसके बाद जब फिर फोन पर धमकी मिली उसने थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव से मिलकर सारी बात बताते हुए तहरीर दिया।पुलिस ने आरोपी पंकज गिरी पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिये थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव व चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स मुखबिर से मिली सूचना पर पंकज को गिरफ्तार कर लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button