Uncategorized

विद्यार्थी परिषद ने चलाया परिसर चलो रथ यात्रा

     अंकुश गुप्ता 

( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया).
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत द्वारा पूरे प्रांत मे परिसर चलो रथ यात्रा चलाई जा रही है । जिसमे कल शाम को बलिया मे परिसर चलो रथ यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। प्रांत सह मंत्री एवं रथ यात्रा के संयोजक श्री अर्पित जी ने बताया की जो अब विद्यार्थी अपने कॉलेज कैंपस से दूर होकर कोचिंग का सहारा ले रहे है उनको अपने कॉलेज कैंपस की ओर वापस आने के लिए आग्रह किया । सह संयोजक चंद्रपाल जी ने कहा की विद्यार्थियों को जागृत करना रथ यात्रा का उद्देश्य है। जिसमे प्रांत सह मंत्री अर्पित कसौधन , प्रांत कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल यादव, जिला प्रमुख डॉ0 ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह , जिला संयोजक रवि गुप्ता, कार्यक्रम संचालन अमन गुप्ता बिट्टू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ मिश्रा गुरुजी, सूर्यप्रकाश विद्यार्थी विस्तारक, नगर मंत्री हर्षित सिंह, अतुलित, प्रियांशु, अभिषेक, नारायण जी, कृष्ण जी, विवेक, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button