Uncategorized

बलिया : तीन बेटियों के सिर से सांप ने छिन लिया मां का साया.

   अंकुश गुप्ता 

( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया). दुबहर, बलिया : क्षेत्र की ग्राम पंचायत अखार निवासी सुनील राजभर की पत्नी सविता देवी की मौत सर्पदंश से हो गयी। परिजनों के मुताबिक सविता देवी बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में अपने मायके गई हुई थी।शुक्रवार को खेत में काम करते समय सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों द्वारा उपचार एवं झाड़ फूंक करने के बाद भी सविता देवी को नहीं बचाया जा सका। शनिवार को उनका शव उनकी ससुराल अखार पहुंचा तो ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना दुबहर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। सविता देवी की तीन छोटी छोटी बच्चिया हैं, जिनका रोते-रोते बुरा हाल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button