Uncategorized

छह माह में गिर जाएगी बीजेपी की सरकार : संजय सिंह

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बैसाखियों के सहारे है जल्द ही सरकार गिर जाएगी , बीजेपी की एक बार 13 दिन की सरकार थी उसके 13 महीने चली थी, इस बार छह महीने में चली जायेगी , उन्होंने ने यह भी कहा कि अगर भाजपा के लोगो का घमंड नही टूटा तो आने वाले समय मे 240 की जगह 24 सीट पर पहुंच जाएगी।
हाथरस की घटना पर संजय सिंह ने कहा कि देश मे बाबाओ की दुकान चल रही है , इसे बंद करने की जरूरत है। उक्त बातें संजय सिंह सोमवार की देर शाम हुसेनबाद मोहल्ले में अपने करीबी रिश्तेदार के घर पर पत्रकारों से बातचीत के दरम्यान कही।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग इतने घमण्ड में चूर थे कि एक गाना बनाया था जो राम को लाये हम उनको लायेंगे , जिसके कारण प्रभु श्रीराम रुष्ट हो गए इसी लिए अयोध्या से लेकर जहां जहां राम जी गए थे वहां वहां हार गए।
संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष को सदन में बोलने नही दिया जा रहा है , जब हम लोग बेरोजगारी, महंगाई, सेना के जवानों समेत कई मुद्दों पर बात करना चाहते है तो माइक ही बंद कर दी जाती है।
राज्यसभा सांसद ने हाथरस कांड पर बोलते हुए कहा कि देश मे जिस तरह से अंधविश्वास का विस्तार हो रहा है , कोई अपने आपको बाबा घोषित कर दे रहा है , कोई अपने आप भगवान घोषित कर दे रहा है , कोई चमत्कारी घोषित कर रहा है इस पर लगाम लगना चाहिए , बाबाओ के बाजार पर लगाम लगना चाहिए, इसे प्रतिबंधित करके कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।

ध्रुव कुमार विश्वकर्मा
ज़ी न्यूज ब्यूरो चीफ जौनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button