Uncategorized
*एबीवीपी बलिया के कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज पर लगाया का शिविर*
अंकुश गुप्ता
( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया).
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करते आ रही है। उसी क्रम मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया के कार्यकर्ताओ द्वारा नगर मे स्थित श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया मे प्रवेश परीक्षा मे उपस्थित नवीन छात्र-छात्राओ के लिए “MAY I HELP YOU” के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं की सहायता की गयी। जिसमे कालेज इकाई अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला संयोजक रवि गुप्ता, कालेज इकाई मंत्री राजवीर गुप्ता, अमन गुप्ता बिट्टू जी, अंजली सिंह, विवेक सिंह, निर्भय सिंह चौहान, अभिषेक पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
