बलिया : संस्कृति के साथ भविष्व संवारते देश के युवा,
धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)
अपने पुरातन और संकृति के साथ यदि रहा जाए तो विकास और विरासत को प्रबल किया जा सकता हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज बेल्थरा से नगरा मार्ग पर एक युवक को देखा गया हैं जिसे नजदीकी कुछ लोगों द्वारा रोककर पुछने पर बताया की उसका नाम रामनिवास हैं और रामनिवास जी का यह दृढ़ संकल्प हैं की वे अपने साहस के बदौलत भगवान बुद्ध के मुख्य धर्म तीर्थ स्थल का यात्रा करेंगे, रामनिवास जी के कहने के मुताबिक इनका पता गांव बलजे रैनागंज, पोस्ट बिजुआ, जनपद लखीमपुर खीरी हैं जो कुछ दिन पहले ही अपने बुद्ध स्थलीय यात्रा इस शुरुआत किए जिसमें उनके द्वारा लखीमपुर खीरी से सरयबस्ती, लुंबनी (नेपाल), कुशीनगर का बुद्ध स्थलीय दर्शन साईकिल के माध्यम से किए हैं और उनके द्वारा आगे साईकिल से ही सारनाथ (वाराणसी) , बौद्ध गया बिहार से महाराष्ट्र स्थित बौद्ध स्थल नागपुर तक की यात्रा करेंगे।