समाज विकास क्रांति पार्टी की बैठक हुई संपन्न
बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मर गु पुर गांव के के. के. होटल में रविवार को समाज विकास क्रांति पार्टी की बैठक विशाल सिंह अमित की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमे समाज विकास क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह मुख्य अतिथि एवम कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ,जितेंद्र सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, डा सत्येंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टियों के नीतियों से अवगत कराया और सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी हर मजबूती से चुनाव लडेगी ,जिसमे आप सभी को गांव गांव जाकर लोगो के दुख दर्द एवम पार्टी के नीतियों को बताए ,इसलिए अभी से जी जान लगा के जुट जाइए पार्टी अबकी बार मजबूती से चुनाव लडेगी,इस अवसर पर समाज विकास क्रांति पार्टी के बदलापुर विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए ,और मुख्य अतिथि एवम विशिष्ठ अथितियों का स्वागत विशाल सिंह के नेतृत्व में किया गया|
