Uncategorized
भाजपा नेता ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लगाया आरोप
ध्रुव कुमार विश्वकर्मा
ज़ी न्यूज ब्यूरो चीफ
सुजानगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ को अपने लेटर पैड पर लिखित शिकायत करते हुये भाजपा नेता एवं सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चन्दन त्रिपाठी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की शिकायत किया। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के उरुवा ग्रामसभा में जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो रवि प्रकाश एवं लेखपाल चंद्र प्रकाश विपक्ष से पैसा लेकर जमीन की ग़लत पैमाइश कर रहे हैं जिससे गांव में विवाद बढ़ जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गांव में आधे विवाद के कारण लेखपाल ही होते हैं जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।