Uncategorized
कमला देवी दुर्गा दास महाविद्यालय में किया गया स्मार्टफोन वितरित।परतावल स्थित कमला देवी दुर्गा दास महाविद्यालय बसहिया के छात्रों को 15 जुलाई दिन सोमवार को मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया।स्मार्टफ़ोन वितरित करते समय माननीय विधायक जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सशक्त युवा योजना के तहत् यह वितरित किया जा रहा है जिससे छात्रों को डिजिटल अध्ययन करने में सशक्त हों।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा दास पटेल , ऋषिकेश पटेल , प्राचार्य सौमित्र प्रजापति , प्रवक्ता राजू निषाद ,सुमन गौंड आदि लोग उपस्थित रहे।
