Uncategorized

जौनपुर के विकास की किसी भी योजना को रुकने नहीं दूंगा – कृपाशंकर सिंह

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर। राज गौरव महाविद्यालय, खुटहन में बुधवार को आयोजित भाजपा की कार्यकर्ता सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व जौनपुर लोक सभा के प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव में हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हार से हताशा और जीत से अभिमान नहीं होना चाहिए। हार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं मैं लेता हूं। इसका ठीकरा किसी और पर नहीं फोड़ना है। मेरे प्रयास में जरूर कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई। जिसका परिणाम हार के रूप में मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मैने चुनाव के दौरान जिले को इंडस्ट्रियल कारीडोर बनाने का वादा किया था। उस पर आज भी अटल हूं। कहा कि आपका प्रत्याशी इतना मजबूत अवश्य है कि हारने के बाद अपने वादे को पूरा कर दिखाऊंगा। भाजपा में जो शक्ति हमें शीर्ष नेतृत्व से मिली है उसका सदुपयोग जिले के विकास के लिए करूंगा। कार्यकर्ता कदापि मायूस न हों। आपके मान सम्मान और अधिकार के लिए सदैव लड़ता रहूंगा। राज्य और केन्द्र की सारी योजनाओं का लाभ पात्रों को पूर्ववत मिलता रहेगा। श्री सिंह ने मंच से ही अपनी ही पार्टी के एक विधायक, जिनके द्वारा बीडीओ वायरल कर 2027 में भाजपा को कमजोर होना बताया गया है।उनकी खूब चुटकियां लिया। कहा‌ कि कुछ नेता अब बाबाओं की तरह भविष्यवक्ता हो गये हैं। उनकी महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ गई है कि उन्हें मुख्यमंत्री का कद भी अपने आगे बौना दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच वाले नेता यह समझ लें कि भाजपा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। यह किसी एक नेता की मोहताज नहीं है। आज जो जिस पद पर आसीन है, वह यह न समझे कि यह पद हमेशा के लिए उसे मिल गया है। परिवर्तन पार्टी की रीति और नीति दोनों है। अंत में उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नितीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह को विधायक शाहगंज रमेश सिंह,ओम प्रकाश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी, बेचन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सुशील मिश्र, मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण पाण्डेय, नरसिंह बहादुर सिंह, प्रेमचंद तिवारी, हर्षू पाठक,अन्नू दूबे, केशव तिवारी, प्रधान रामकुमार उपाध्याय,जवाहर लाल विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button