Uncategorized

बिजली की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी बदलापुर को दिया ज्ञापन

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर| बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में पिछले दो सप्ताह से विद्युत व्यस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, हालत यहां तक हो गई है की पेयजल , धान लगाने की तो बात आप सोच नही सकते हालत ये हो गई है कि अधिकारियों को फोन करते रहिए किसी अधिकारी का फोन नही उठेगा कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस विषय पर गंभीरता से बात करने के लिए तैयार नहीं है, अधिकारी अपने में है मस्त , जनता है त्रस्त लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया फिर भी जिम्मेदार इस बात को लेकर मौन है, आखिरकार इस चरमराई व्यस्था का जिम्मेदार कौन है, जेई से कहिए तो एसडीओ जाने एसडीओ से बात करना चाहेंगे आप तो फोन ही नही उठेगा ,आज इसी चरमराई व्यस्था को लेकर ग्राम सभा कथार के प्रधान अवनीश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या कई गांवों से आए हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बदलापुर को ज्ञापन दिया और बताया कि अगर 29 जुलाई तक आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करेंगे ,इस मौके पर, अस्वनी सिंह (मोनू) पुनीत तिवारी ,अजय सिंह ,विजय सिंह ,अमित सिंह ,रिक्की सिंह,नितिन मिश्रा ,रोहित सिंह , विवेक यादव,एवम अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button