Uncategorized

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहणजिला अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर : स्वतंत्रता दिवस पर अपने पैतृक गांव में ध्वजारोहण करने के बाद समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज आजादी का 78वा पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है।समाज विकास क्रांति पार्टी पूरे देश में जगह जगह ध्वजारोहण करके आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद कर रही है। हमने भी अपने पैतृक गांव बरसठी के चतुर्भुजपुर में ध्वजारोहण किया। और हर साल की तरह इस साल भी जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल वितरित किया गया।
चतुर्भुज के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक शाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जयतपाल सिंह ने की। इसका आयोजन प्रधानाध्यापक विनोद पांडे के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सतेंद्र सिंह, जौनपुर जिला अध्यक्ष डॉ रिजवान शैख समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और छात्र उपस्थित थे,उसके बाद उन्होंने

जगह जगह ध्वजारोहण करने के बाद जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। अशोक सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में जो सुविधाएं होनी चाहिए वो सारी सुविधाएं मौजूद नही हैं। जैसे ही उनकी पार्टी सत्ता में आएगी सबसे पहले अपने जिले की इस अस्पताल का कायाकल्प करेंगे। इस अवसर पर अशोक सिंह की मुख्य उपस्थिति में अर्गनाइजर जौनपुर जिलाध्यक्ष डॉ रिजवान शेख द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्येंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर एड. दीपक सिंह राष्ट्रीय महासचिव, आशीष तिवारी, चंद्रसेन सिंह, सुनील सिंह, विशाल सिंह(बदलापुर विधान सभा), काजल प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button