Uncategorized

बलिया : जनपद की बिजली आपूर्ती 72 घंटे के लिए प्रभावित,

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद की बिजली आपूर्ती लगभग 72 घंटे तक प्रभावित रहेगी, जानकारी के मुताबिक जनपद के इब्राहिमपट्टी स्थित पॉवर ग्रीड में कुछ खराबी के कारण जनपद की बिजली आपूर्ती प्रभावित रहेगी जिसमे लगभग जनपद के तीन तहसीलों के सहित बारह बिजली आपूर्ती उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली 72 घंटे तक प्रभावित रहेगी अधिकारी के मुताबिक पॉवर ग्रीड ट्रांसमिशन में हुई खराबी को दुरुस्त करने में लगभग 72 घंटे लग सकते हैं इस कारण से बलिया जनपद के सिकंदरपुर, बांसडीह और बेल्थरा रोड के अंतर्गत बारह बिजली उपकेंद्र पर बिजली कटौती 72 घंटे के लिए खराबी के कारण सुनिश्चित है , इन बिजली उपकेंद्र से लगभग आठ लाख बलिया जनपद की आबादी प्रभावित होगी , इसी कड़ी में जनपद के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोनेशन में कार्यरत जेई और सभी उच्च अधिकारी बिजली के कटौती को जल्द ही ठीक करते हुए आपूर्ती को सुचारू करने में कार्य कर रहे हैं , जनपद के कटौती को को देखते हुए बिजली विभाग ने रसड़ा के 132 केवीए का सप्लाई हेतु आपातकालीन प्रयोग कर रहे हैं यही सिकंदरपुर करमौता विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता श्री अमन जी के द्वारा जानकारी के मुताबिक पॉवर ग्रीड खराबी के कारण करमौता से जुड़े तहसील और ग्रामीण सिकंदरपुर उपकेंद्र, रतसर,हल्दीरामपुर,गौरामदनपुरा , बांसडीह ग्रामीण और तहसील मनियर, सहतवार, रेवती सैदपुरा उपकेंद्र से जुड़े शहरी और ग्रामीण आबादी बिजली आपूर्ती से प्रभावित रहेगी, जिसके कारण क्षेत्र के विभिन्न कार्य और उद्योग प्रभावित रहेगी जिसे जल्द ही दुरुस्त किए जाने की उम्मीद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button