Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाइन के यू0पी0 112 कन्ट्रोल रुम एवं जनपद नियंत्रण कक्ष का किया गया विधिवत औचक निरीक्षण एवं उनके प्रभारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, छठपूजा आदि को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस लाइन के यु0पी0 112 कन्ट्रोल रुम एवं जनपद नियंत्रण कक्ष का किया गया विधिवत औचक निरीक्षण।

1-निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा यु0पी0 112 शाखा के पुलिसकर्मियों को रिस्पांस टाइम कम रखने, शिकायत/सूचना पर घटना स्थल पर समय से पहुंचने, शिकायत कर्ता/कालर के साथ अच्छा व्यवहार रखने एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु शाखा प्रभारी को कड़े निर्देश दिये गये।

2-कन्ट्रोल रुम के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जो भी सूचना प्राप्त होती है उसको तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराये।
G न्यूज़ रिपोर्टर – कृष्णा जायसवाल सपहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button