रतसर बलिया। अंकुश गुप्ता( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)। स्थानीय ग्रामीण अंचल में अवस्थित बालिका उच्च शिक्षा
हेतु संकल्पित एवं समर्पित शिक्षण संस्थान डी0 एस0 मेमोरियल गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज रतसर,में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “मिशन शक्ति” के अंतर्गत आयोजित ‘बालिका शिक्षा महिला स्वावलंबन विषयक विचार गोष्ठी की मुख्य अतिथि समर्पित समाजसेवी, प्रखर वक्ता एवं सादगी तथा शालीनता की प्रतीक डॉoश्रीमती सुषमा शेखर (धर्मपत्नी श्री नीरज शेखर माननीय सांसद, राज्यसभा )ने आज अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण , नारी स्वावलंबन ,बालिका शिक्षा, बैड टच, गुड टच आदि बिंदुओं पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया !इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विषय पर छात्राओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान प्रस्तुत किया lबलिया जनपद के राजनैतिक क्षितिज पर सशक्त दस्तक देती ऐसी विदुषी ,कुशल वक्ता एवं जुझारू नेतृत्व अपने बीच पाकर महाविद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैl आपने अपना अमूल्य समय हमें प्रदान किया, इसके लिए ग्रुप ऑफ डी 0एस 0परिवार आपका सदैव ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगा। सादर आभार
