Uncategorized
*लखनऊ।**योगी सरकार अब घटतौली पर अंकुश लगाने के प्रयास में है।*
मिठाई के साथ डिब्बा तौलने पर अब दुकानदार को पांच हजार रुपया तक जुर्माना देना पड़ सकता है।अगर दुकानदार आपको गत्ते के डिब्बे के साथ मिठाई तौलकर देता है तो तत्काल आप इसकी शिकायत करें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, सामान देता है तो ग्राहक टोल फी नंबर अथवा कार्यालय में सीधे शिकायत कर सकते हैं घरेलू गैस की आपूर्ति से संबंधित शिकायत उपभोक्ता खाद्य एवं रसद विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 और उपभोक्ता संरक्षण बाट-माप विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805512 पर दर्ज करा सकते हैं।पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।