शुकलवा कुटी पर हुआ एकदिवसीय रुद्राभिषेक का आयोजन
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर


कुशीनगर जिला के रामकोला से कप्तानगंज मार्ग के बीच में साहबगंज चौराहे से 2 किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधावत में सिद्ध पीठ शुकलवा मंदिर पर आज दिनांक 29.10.2024 को धनतेरस के शुभ अवसर पर एस०डी०सेंट्रल पब्लिक स्कूल साहबगंज के प्रबंधक श्री शिवनाथ पांडे जी व पत्नी के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ आपको बताते चलें की यह सिद्ध पीठ शुकलवा मंदिर जो लगभग 400 वर्ष पुरानी प्राचीन शिव मंदिर है यह मंदिर सिधावत टोला से 400 मी०घुस में है यहां पर प्रत्येक वर्ष महायज्ञ का भी आयोजन व महाशिवरात्रि के दिन मेला का भी आयोजन होता है
इस मंदिर के पुजारी श्री महेंद्र दास जी ने बताएं कि यहां का जो रोड है यह रोड कच्ची मार्ग है बरसात के समय बहुत दिक्कत होता है और यहां पर दुर्गा मां का पिंडी काली मां का पिंडी वह भगवान शंकर का मूर्ति भी है सिद्ध पीठ शुकलवा मंदिर है इस दौरान ग्राम सभा सिधावत के भूतपूर्व ग्राम प्रधान राम प्यारे दास जी एवं सीधावत ग्राम सभा के समाजसेवी श्री कमलेश दुबे जी उपस्थित रहे।