ग्राम प्रधान कस्तूरीपुर जावेद अहमद (सोनू) ने किया साल एवं मिष्ठान वितरण
अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ)जौनपुर

बदलापुर। दीपावली के पावन पर्व पर विकास खंड बदलापुर के ग्राम पंचायत कस्तूरीपुर में ग्राम प्रधान जावेद अहमद( सोनू )
द्वारा लगभग 200 बुजुर्गों को आज साल एवं मिष्ठान वितरण किया गया,दिवाली के शुभ अवसर पर क्षेत्र के इकलौते प्रधान ने ये नेक काम किया है, हमारी बात प्रधान जी से हुई उन्होंने बताया कि जब से हमें जनता ने अपना आशीर्वाद देकर कस्तूरीपुर का प्रधान बनाया है तब से हम हर वर्ष दीवाली के अवसर पर ग्राम सभा के जितने भी बड़े बुजुर्ग हैं उनको हम साल एवं मिष्ठान वितरण करते है, क्योंकि दिवाली लगभग हर वर्ष ऐसे समय पर आती हैं की ठंड भी बढ़ने लगती है तो हमारी ये सोच रहती हैं कि बुजुर्गों को साल दिया जाए जिससे ठंड में कुछ मदद हो सके इस मौके पर,दूधनाथ गौतम (पूर्व प्रधान) रामचंद्र मिश्रा, महंतू निषाद,रामकरण पाल,मुख्तार अली,राकेश तिवारी , पप्पू तिवारी,एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।