बलिया : ग्राम सरया डोभवा मां काली मंदिर समिति द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार,
अंकुश गुप्ता

(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)
बलिया जनपद अंतर्गत ग्राम सरया डोभवा में मां काली मंदिर समिति द्वारा ग्राम में स्थित मां काली जी का मंदिर को जीर्णोद्धार कराया गया, जिसमें ग्राम के समस्त निवासी बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया, ग्राम के मां काली मंदिर सर्व पूज्य होता हैं जो ग्राम की धरोहर एवं संस्कृति संस्कार के प्रतीक होता हैं,
ग्राम सरया डोभवा के युवा और सभी निवासी अपने धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए अनेकों प्रकार से काम कर रहे हैं जो कि अति सराहनीय और प्रशंसा के काबिल हैं मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में ग्राम के लोगों द्वारा दिनांक -01/11/2024 , दिन शुक्रवार को भव्य पूजा और साथ ही भंडारा का आयोजन भी किया गया है जिसमें ग्राम और ग्राम के आस – पास के लोग भी उत्सुकता और आदर के भाव से सम्मिलित हो रहे हैं जो कि एक काबिले तारीफ है,
मंदिर निर्माण जीर्णोद्धार में विशेष सहयोगी श्री ददन यादव जी, श्री वीरेंद्र यादव जी, हरिशंकर गिरी जी, दिनेश यादव जी , हरेराम यादव जी हैं जानकारी के मुताबिक सर्व प्रथम 24 घंटे अखंड श्री हरिकीर्तन और पूर्णाहुति पश्चात भव्य भंडारा हो रहा हैं जो कि क्षेत्र के लोगों को अपने आप में एक प्रकार का उत्सव और आनंद का अनुभूति प्रतीक हैं।