Uncategorized

15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला में घर में सो रही 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है, बेखौफ बदमाशों ने बाप पर ही वार किया है। इस वीभत्स घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम एवं दहशत का माहौल हो गया। सूचना आम होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के नौका टोला में जयनारायण सिंह के परिवार के लोग छठ पर्व के बाद खा पीकर सो रहे थे कि रात में उनकी बेटी प्रिया जो दसवीं की छात्रा थी, को बदमाशों ने घर में घुसकर विस्तर पर ही उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे पिता जय नारायण पर ही वार कर फरार हो गए। सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ लड़की की हत्या को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पिता ने इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी। घटनास्थल पर एसएचओ हर्षवर्धन सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने घटना का बारिकी से जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना गांव में मिलते ही दरवाजे पर भीड़ जुट गई और सनसनी फैल गई। लड़की के पिता को घायलावस्था में जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button