Uncategorized

ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के कातिलों के घर पर सरकारी नोटिस चस्पा

अंकित दूबे ( ब्यूरो चीफ)जौनपुर

जौनपुर। ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के कातिलों ने ग्रामसभा के जमीन को कब्जा करके अपना आशियाना बना लिया है। जघन्य हत्या के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी तो आनन फानन में जांच कराया तो रक्त रंजित ज़मीन सरकारी निकली। आज जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने का नोटिस चस्पा किया साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। नोटिस चस्पा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। इस अवैध अतिक्रमण में जल्द ही बाबा का बुलडोजर चलने की प्रबल संभावना जताई जाने लगी है।
मालूम हो कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 अक्टूबर को जमीनी विवाद के चलते 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की दबंग पड़ोसियों ने तलवार से वार करके उसका सिर तन से जुदा कर दिया था।
अनुराग यादव के हत्या आरोपियों के द्वारा अवैध बंजर भूमि पर बने मकान पर बेदखली के दर्ज मुकदमे की नोटिस की गई चस्पा।
इस मामले में राजस्व टीम द्वारा आरोपी के अवैध बंजर की भूमि पर बने मकान पर बेदखली के दर्ज मुकदमे की नोटिस चस्पा की गई।
बुधवार को तहसीलदार सदर कोर्ट से राजस्व कर्मी केसी मौर्य और मनोज श्रीवास्तव कबीरुद्दीनपुर गांव में पहुचे। राजस्व टीम ने अनुराग यादव के हत्या के आरोपी लालता यादव के द्वारा बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाये गए मकान पर तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के दर्ज मुकदमे की नोटिस प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव और लगभग 30 की संख्या में पहुचे ग्रामीणों और परिजनों की उपस्थिति में उनके सामने चस्पा की गई। नोटिस चस्पा होने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में अवैध मकान पर कार्यवाही होने की उम्मीद जग गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button