Uncategorized
आज दिनांक 15.11.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा मय पुलिस फोर्स थाना
रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर पैदल गश्त किया गया एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वार्ता कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन/व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया गया कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर*
