Uncategorized

जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील फरेंदा में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।

सुखसागर प्रसाद
उप संपादक

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 163 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 13 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को जिलाधिकारी महोदय ने निर्धारित समय–सीमा में नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा समाधान दिवस में आने वाले मामलों का संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही सत्यापन कराया गया और तत्काल निस्तारित हो सकने वाले प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम गठित करते हुए कार्यवाही करें।
समाधान दिवस में एसडीएम फरेंदा श्री मुकेश कुमार, सीओ फरेंदा श्री अनिरुद्ध कुमार, एसडीएम श्री शिवाजी यादव, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ श्री करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button