Uncategorized

अपर जिलाधिकारी कुशीनगर वैभव मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक

16-11-2024 को तहसील खड्डा पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

क्राइम ब्यूरो दीनदयाल पाण्डेय
कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button