Uncategorized

थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या की घटना का खुलासा, हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्ष कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10.06.2024 को वादी बिठल यादव द्वारा थाना कुबेरस्थान पर तहरीर दिया गया कि उनके लड़के पवन यादव उम्र लगभग 11 वर्ष का अपहरण हो गया है। सूचना पर थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0-162/2024 धारा 363 में अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की खोज बीन की जा रही थी कि दिनांक 11.06.2024 को पवन यादव का शव थाना रविन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत मोतीललहा नहर पर मिला। विवेचना के क्रम में उपरोक्त मुकदमे में धारा 302,201 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमें सक्रिय थी जिसके क्रम में आज दिनांक 16.11.2024 को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य आदि के सहायता से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त विकास यादव पुत्र छोटेलाल यादव साकिन भरपटिया थाना पिपरासी जिला प0 चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अपराध करने का तरीका-
अभियुक्त विकास यादव द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बालक को बहलाफुसलाकर अपहरण कर मोतीललहा नहर में ले जाकर दम घोट कर हत्या कर दी गयी थी।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 162/2024 धारा 363/302/201 भादवि थाना कुबेरस्थान जनपद कशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
विकास यादव पुत्र छोटेलाल यादव साकिन भरपटिया थाना पिपरासी जिला प0 चम्पारण (बिहार)

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
कांड संख्या– 55/2020 धारा – 364ए/302/201 भादवि थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार

बरामदगी का विवरण-
1-एक अदद मो0सा0 हीरो स्पेलेण्डर प्लस रजि0 नं0- UP 57 AC 2708
2-जामा तालाशी से कुल 1200/- रुपये नकद
3-एक मोबाइल रेडमी कम्पनी

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  1. SHO अजय कुमार मौर्य थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।
  2. उ0नि0 रामप्रवेश सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  3. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  4. का0 अभिलाष यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  5. का0 संतोष कुमार यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  6. का0 विरेन्द्र सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  7. का0 श्रवण कुमार यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
    8.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button