प्रशिक्षण कार्यशाला एवं गोष्ठी-
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 17.11.2024 को पुलिस कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, वरिष्ठ उप निरीक्षक / निरीक्षक अपराध तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जाँच मुन्शी, थाना पर साइबर का कार्य देखने वाले का0मुं0 एवं साइबर थाना के पुलिस कर्मियों तथा समस्त थाना प्रभारी/समस्त चौकी प्रभारी, थानें पर मौजूद अन्य उप निरीक्षक व पुलिस बल को गूगल मीट के माध्यम से साइबर के संबंध में प्रशिक्षण एवं जागरूक किया गया साथ ही साथ निर्धारित बिन्दुओं क्रमशः 1-एन०सी०आर०पी० पोर्टल पर लम्बित शिकायतो के निस्तारण के सम्बन्ध में, 2-एन०सी०आर०पी० पोर्टल पर किये गये आन लाइन शिकायतो के उपरान्त होल्ड / फ्रीज धनराशि को रिलीज कराये जाने के सम्बन्ध में, 3-03 वर्ष से 07 वर्ष तक की सजा वाले प्रकरणो की प्रारम्भिक जाँच के अनुपालनार्थ ‘मानक संचालन प्रक्रिया का निर्धारण के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक कुशीनगर, वाचक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, सीसीटीएनएस प्रभारी कुशीनगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
जनपद कुशीनगर