थाना कोतवाली पड़रौना पुलिस द्वारा एक अदद अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.11.2024 को थाना को0 पड़रौना पुलिस द्वारा एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त भुट्टू पुत्र शाबीर निवासी वीर अब्दुल हमीद नगर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 794/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 794/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त
भुट्टू पुत्र शाबीर निवासी वीर अब्दुल हमीद नगर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरणः
1-एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी मिश्रौली थाना को0 पडरौना कुशीनगर
3-उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी सिधुआ बाजार थाना को0 पडरौना कुशीनगर
4-का0 रवि प्रकाश सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।