Uncategorized
जमाल अंसारीतहसील रिपोर्टर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में शीत ऋतु/कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं के दृष्टिगत सड़क के किनारे एन0एच0-28/28बी, अन्य प्रमुख मार्गो व होटल/ढाबों/पेट्रोल पम्पों के आस-पास अव्यवस्थित खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित करने व दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया है जिसके क्रम में दिनांक 23.11.2024 को जनपद के यातायात पुलिस व समस्त थानों द्वारा कुल 215 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया तथा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले व अन्य के सम्बन्ध में कुल 76 वाहनों का चालन कर कुल 75,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। उक्त के संबंध में बाईट-
जनपद कुशीनगर