एक मोटरसाइकिल से दो बोरे में भरकर बिहार हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही 10 पेटी अवैध देशी शराब (शराब की कुल कीमत लगभग 22,500/- रुपये) के साथ एक शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.11.2024 को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा थाना कुबेरस्थान क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल से दो बोरे में भरकर बिहार हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर मौके से अभियुक्त सिकन्दर प्रसाद पुत्र महन्थ साकिन जंगलसिसवा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-342/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 342/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 थाना कुबेरस्थान जनपद कशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
सिकन्दर प्रसाद पुत्र महन्थ साकिन जंगलसिसवा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 262/16 धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना हनुमानगंज कुशीनगर
बरामदगी का विवरन
1- दो बोरे में 10 पेटी अवैध बंटी बबली देशी शराब (प्रत्येक मे 45 शीशी कुल 450 शीशी) (कुल कीमत लगभग 22,500/- रुपये)
2- घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 सफेद अपाची वाहन नं0- UP 57 BN 1850
गिरफ्तार करने वाली टीम
- प्र0नि0 अजय कुमार मौर्य थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
- का0 श्रवण कुमार यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
- का0 संतोष कुमार यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
- का0 विन्देश्वरी राय थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
- का0 रमाकान्त थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
7.