Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के

दृष्टिगत दिनांक 26/27.11.2024 की रात्रि में रात्रिचेकिंग अधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा थाना कोतवाली पडरौना व थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत रात्रि ड्यूटी मे लगे सभी पुलिसकर्मीयों को चेक किया गया। महोदय द्वारा थाना विशुनपुरा क्षेत्र व थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में संचालित पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पीआरवी 2527 थाना कुबेरस्थान के वाहन की लाईट बन्द होने पर वाहन के कमाण्डर व पायलट को चेतावनी देते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा थाना कोतवाली पडरौना में छावनी तिराहा, सुभाष चौक, कठकुईयां मोड़, सर्राफा मार्केट, सिधुआ चौकी पिकेट प्वाइंट को चेक किया गया, पिकेट पर उपस्थित कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत दिया गया। इसी क्रम मे रात्रिचेकिंग अधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना विशुनपुरा में गोड़रिया बाजार, दुदही ब्लाक तिराहा, सेमरा हर्दो चौराहा पिकेट प्वाइंट को चेक किया गया, पिकेट पर सभी कर्मचारीगण मौजूद व सर्तक पाये गये।

शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button