Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा धोखाधड़ी,कूटरचनाँ,छल आदि के लम्बित अभियोगों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया-शहाबुद्दीन अलीब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 27.11.2024 को पुलिस कार्यालय में थाना कसया व कप्तानगंज में पंजीकृत धोकाधड़ी कूटरचनाँ,छल आदि से संबंधित लम्बित अभियोगों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मुकदमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई जिसमें थाना कसया पर 54 व थाना कप्तानगंज पर 9 अभियोग लंबित पाये गये जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचको को विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गयें तथा धोखाधड़ी से संबंधित लंबित मुकदमों को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने के कारण थाना कसया के 03 विवेचकों की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button