सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, जालसाजी से कमाये गये 01 लाख 25 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, दो कूट रचित आधार कार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद-शहाबुद्दीन अलीब्यूरो कुशीनगर
दिनांक 28.11.2024 को वादी बृजेश साहनी द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित सूचना दिया गया कि पंकज कुमार प्रजापति पुत्र कृष्ण कुमार प्रजापति निवासी मून छपरा थाना रेवती जनपद बलिया द्वारा असम राईफल में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 मार्च 2024 को उनके व उनके अन्य साथियों से मार्कशीट आदि ले लिए तथा विभिन्न दिनांको में पैसे लेकर धोखाधड़ी किया गया है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 577/2024 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506,170 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कराया गया एवं घटना की शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर श्री कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया जिसके क्रम में कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित अभियुक्त पंकज कुमार प्रजापति पुत्र कृष्ण कुमार प्रजापति नि0 मून छपरा थाना रेवती जनपद बलिया को को आज दिनांक 29.11.2024 को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछ-ताछ का विवरण
पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादी मुकदमा व उनके अन्य साथियों को सेना में (असम राईफल में) भर्ती कराने के नाम पर उनसे उनका मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर, पैसे लेकर फर्जी ज्वाईनिंग लेटर दे दिए। बाद में वादी द्वारा अपना पैसा मांगने पर जान-माल की धमकी दिया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 577/2024 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506,170 भा0द0वि0 थाना कप्तागंनज जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज कुमार प्रजापति पुत्र कृष्ण कुमार प्रजापति निवासी मून छपरा थाना रेवती जनपद बलिया उ0प्र0
बरामदगी का विवरण
1- अभियुक्त के पास से एक लाख पच्चीस हजार रुपये व
2- 02 अदद मोबाईल फोन
3- 02 अदद आधार कार्ड व एक अदद A.T.M कार्ड
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- प्र0नि0 धनवीर सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
- व0उ0नि0 श्री सुर्यभान यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
- का0 संदीप गौड थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
- का0 भगवती दत्त यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6.