राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान रहे डॉ अनिल मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत
अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

बदलापुर। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान रहे डॉ अनिल मिश्रा का बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बहरा में हुआ भव्य स्वागत , डॉ मिश्रा का ग्राम सभा बहरा में ननिहाल भी है उनका पठन पाठन भी जय हिंद इंटर कॉलेज तेजीबाजार से हुआ है,प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पहली बार उनका आना अपने ननिहाल में हुआ आपको बता दे कि ग्राम सभा बहरा के निवासी डॉ अमरेश दुबे (पूर्व एच ओ डी इकोनॉमिक्स जे एन यू दिल्ली ) के पुत्र के बहुभोज कार्यक्रम में उपस्थित हुए डॉ दूबे के साथ डॉ मिश्रा जी बचपन से ही सहपाठी भी रहे है, डॉक्टर मिश्रा जी अपने संबोधन में कहा कि जीवन धन्य हो गया श्री राम लला की ऐसी कृपा हुई कि इतनी यातनाओं के बाद भी ऐसा शुभ अवसर आया कि उसके हम साक्षी बने अंत में उन्होंने के हमे अपने ननिहाल से हमेशा से ही ढेर सारा प्यार और बल मिलता रहता हैं,इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा प्रबंधक( इश्रावती देवी डिग्री कॉलेज) शिशिर दूबे,सरोज दूबे (पूर्व कमिश्नर) विद्यासागर दूबे,दिनेश कांत दूबे,राजमणि दूबे,शशिधर दूबे, डा राजेश दुबे (जोधपुर यूनिवर्सिटी)कैलाश दूबे,अपूर्व दूबे, अखिलेश दूबे,महेंद्र शुक्ला हिमांशु दुबेअन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।