एक मुश्त समाधान योजना को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में बिजली बिल बकाया उपयोगताओं को बिजली बिल जमा कराए जाने के लिए सभी सीएससी वीएलई को किया गया निर्देशितशहाबुद्दीन अलीब्यूरोकुशीनगर
सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडे ने अवगत कराया है कि शासन से बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में राहत देने के लिए एक मुफ्त समाधान (ओटीएस) योजना तीन चरणों में 15 दिसंबर से लागू होगा। इस योजना के तहत पहली बार नेवर पेड लॉन्ग अनपेड उपभोक्ता जिन्होंने 30 जून 2024 के बाद भुगतान नहीं किया है, ऐसे उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त करने पर अनुमन्य अधिकार में छूट के बाद अधिभार का
10 फ़ीसदी प्रोत्साहन धन राशि जमा करने वाले मीटर रीडर तथा सीएससी संचालक एवं विद्युत सखी फिटनेस प्रतिनिधि को दिया जाएगा यह प्रोत्साहन राशि कमीशन के अतिरिक्त होगा ।
एक मुश्त योजना के तहत घरेलू वाणिज्य निजी संस्था जैसे निजी स्कूल निजी अस्पताल और औद्योगिक श्रेणी के समस्त भार के उपभोक्ता लाभ ले सकते हैं जिले में 2500 सीएससी VLE ,400 विद्युत सखी और 400 मीटर रीडर है जिनके द्वारा ओटीएस का लाभ लेने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इस सम्बंध में आज पडरौना बिजली विभाग ऑफिस में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय सागर तथा सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय के बीच पडरौना डिवीजन के संचालकों के बीच एक बैठक की गई, जिसमें सभी को को निर्देशित किया गया की सभी vle 15 दिसंबर से पहले सभी अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करते तथा जो भी बकाया कंज्यूमर है उनका बिल जमा अपने सेन्टर से जमा करवाए।