Uncategorized
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की मासिक बैठक 15 दिसंबर को
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के फॉर्म जमा करने /वापसी की अंतिम तिथि 12 दिसंबर और परीक्षा की तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गई है।इसके साथ ही साथ यह भी सूच्य है कि इस माह में होने वाली मासिक बैठक 8 दिसंबर को न होकर 15 दिसंबर 2024 को संगठन के कैंप कार्यालय न्यू सन राइज एकेडमी रामकोला रोड पडरौना में 11 बजे से 2 बजे तक होगी। इसकी सूचना जिला अध्यक्ष श्री शेष नाथ सिंह जी के आदेश पर मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने दिया है।