Uncategorized

बलिया : कोटेदारों के कालाबाजारी से बेहाल जनता,

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार अनाज वितरण के कार्यक्रम को देश के प्रत्येक लाभान्वित स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं और देश एवं प्रदेश की जनता को लाभ भी मिल रहा हैं लेकिन बलिया जनपद के तहसील सिकंदरपुर अंतर्गत विकास खण्ड पंदह के ग्राम पंचायत पुर में वर्तमान के अनुसार पांच कोटेदारों के नाम से कोटे की दुकान संचालित हैं लेकिन दुर्भाग्य से ग्राम पंचायत पुर की जनता को कभी भी सही ढंग और खाद्य एवं रसद विभागीय नियम से अनाज या अन्य संबंधित वितरण पारदर्शिता के साथ नहीं हो रही हैं जिसमें जनता को हर प्रकार से झेलने जैसी स्थिति बन के रह गई हैं, जानकारी के मुताबिक कुछ कोटेदार तो अपने कार्य को निष्पक्ष तरीके से करते हैं लेकिन ग्राम पंचायत पुर के कई ऐसे भी कोटेदार हैं जो केवल व केवल खाद्य एवं रसद विभाग के राशन दुकानदार के नाम लुट – घसोट , जनता के साथ मारपीट, गाली गलौज करने का ठेका ले बैठे हैं जिनका बचाव कुछ दबंग किस्म के लोग और प्रतिनिधि के साथ – साथ खाद्य रसद विभाग बलिया जनपद के अधिकारी और तहसील स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत के बल पर ही रहा हैं जिसके खिलाफ जनता के द्वारा अनेकों बार मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS UP), और अन्य संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देना और शिकायत दर्ज कराया गया हैं लेकिन बलिया जनपद के उच्च अधिकारी,और क्षेत्र के प्रतिनिधि को इससे कोई मतलब नहीं हैं जो कि दुर्भाग्य पूर्ण हैं,

इस प्रकार के मामले यदि आज के समय में होता हैं तो सरकार के तमाम दावों को ये सीधे तौर पर चुनौती देने का काम करता हैं,

केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश सरकार भले ही अपने ग्राम स्तर के कई उपलब्धियों को गिनाती हो लेकिन बलिया जनपद के तहसील सिकंदरपुर के ग्राम पंचायत पुर के जो कोटेदार जनता के साथ इस प्रकार के बर्ताव और अनाज वितरण में अनियमितता और खदान लुट कर रहे हैं ये जनता को पीसने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button